Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
जम्मू

व्हाइट नाइट कोर के जीओसी ने राजौरी और डोडा जिलों में अग्रिम चौकियों का किया दौरा

जम्मू। व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने गुरुवार को सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी और डोडा जिलों में अग्रिम चौकियों और भीतरी इलाकों का दौरा किया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में अपने पेशेवर रवैये और उच्च मानकों के लिए सैनिकों की सराहना की।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जीओसी व्हाइट नाइट ने जीओसी सीआईएफ (डेल्टा) और जीओसी ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के साथ नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों और भद्रवाह में भीतरी इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कोर बैटल स्कूल का भी दौरा किया जहां जीओसी ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में अपने पेशेवर रवैये, कठोर प्रशिक्षण और उच्च मानकों के लिए सैनिकों की सराहना की।

More From जम्मू

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.