Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
जम्मू

खौड में संत सम्राट साधगुरु कबीर जी महाराज का 627वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

जम्मू। श्री गुरु रविदास सभा खौड द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु रवि जी महाराज खौर (अखनूर सेक्टर) में संत सम्राट साधगुरु कबीर जी महाराज का 627वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर केक काटने की रस्म अदा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत कबीर जी महाराज एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे जिनकी वाणी ने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। संत कबीर के दोहे, साखी ग्रंथ, बीजक व कबीर ग्रंथावली जैसे रचनात्मक ग्रंथ आज भी लोगों के जीवन को दिशा देते हैं।

विक्रम सिंह ने देशवासियों को प्रकाश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संत कबीर जी का संदेश आज भी प्रासंगिक है और सभी वर्गों को समानता, सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संगत से अपील की कि वे संत कबीर जी के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा दें। इस मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करने व केक काटने की रस्म में भाग लेने वालों में राम नाथ (अध्यक्ष, गुरु कबीर सभा खौर), मदन लाल (पूर्व अध्यक्ष), बंसी लाल, अरुण राधा, डी.एल. राधा, राज कुमार, मोहन लाल, काली दास, बिशन दास, रत्तन लाल, बाबू राम, पवन कुमार, विजय कुमार, बिट्टू, संजू, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार, नीलम, बहादुर लाल और दीपक कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का समापन कबीर वाणी के मधुर गायन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

More From जम्मू

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.