Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
Uncategorized

श्रीनगर में भीषण गर्मी का कहर जारी, हीटवेव ने किया लोगों का जीना मुहाल, अभी 16 जून तक राहत नहीं

श्रीनगर। बीते कुछ दिनों से हीटवेव से झुलस रहे घाटी के लोगों को मंगलवार को भी झुलसती गर्मी से कोई राहत नही मिली। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर सूरज आग बरसाता रहा। आज भी अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना रहा। इधर इस बीच मौसम विभाग के अनुसार 16 जून तक घाटी के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नही आएगा।

गौरतलब है कि गत शुक्रवार से घाटी में शुष्क मौसम के बीच तापमान के सामान्य से कई डिग्री ऊपर बने रहने के चलते हीटवेव का प्रकोप बना हुआ है जिसके चलते लोग भीषण व उमस भरी गर्मी से बेहाल है। मंगलवार को भी घाटी में मौसम के मिजाज इस तरह बने रहे। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में दिनभर शुष्क मौसम के बीच तप्ती धूप ने लोगों को बेहाल किए रखा।

श्रीनगर में आज भी अधिकांश लोगों को ठंड से राहत पाने के लिए स्थानीय नदी नालों में डुबकियां लगात देखा गया जबकि कइयों को झुलसती गर्मी से थोड़ी राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रंक व आसक्रीम का सहारा लेते देखा गया।

इस बीच मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 16 जून तक घाटी में मौसम के मिजाजों में कोई विशेष परिवर्तन न आने की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद ने कहा,13,14 व 15 जून को पश्चिमी विक्षोभ के हलके फुलके प्रभाव के चलते कुछ ऊपरी इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। अलबत्ता इस बीच अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

More From Uncategorized

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.