Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
अन्य

चालीस किलो भुक्की के साथ पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, मामला दर्ज

सांबा। नशे के विरुद्ध सांबा पुलिस ने अपने अभियान को जारी रखा हुआ है। इसी के चलते सांबा की मानसर पुलिस ने नाके के दौरान तीन लोगों से करीब चालीस किलो भुक्की बरामद करते हुए एक ट्रक को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार सांबा की मानसर पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका ड्यूटी के दौरान ट्रक नंबर जेके02एएफ-3645 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान ट्रक के भीतर से दो गैब में से करीब चालीस किलो भुक्की बरामद कर ली गई। भुक्की को बरामद करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को भी मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अनिल कुमार पुत्र रतन चंद निवासी बरोटा बिलावर कठुआ, दीप कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी प्रेय रामनगर ऊधमपुर, हरजीत सिंह पुत्र चंदा सिंह निवासी अबताल रामगढ़ सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने एफआईआर नंबर 173/2022 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15/25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि श्रीनगर के रास्ते से अकसर भुक्की की तस्करी तस्कर करते हैं। कई बार हाइवे पर भी पुलिस ऐसे ही प्रयासों को विफल कर चुकी है।

More From अन्य

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.