Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
जम्मू

अमरनाथ यात्रा में मारे गए श्रद्धालुओं को दी श्रद्धांजली

जम्मू। कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रा में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों को सोमवार को जम्मू-कश्मीर साधु समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर महंत राजेश बिट्टू, संत हृदयानंद जी महाराज, महा मेंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, संत सुभाष शास्त्री जी महाराज, महंत दत्त गिरि जी महाराज, गंगा दार जी महाराज, साहिल, महाराज पीयूष, मोहन भारती, पामी बावा, महंत राजेश्वर गिरि, महा मंडलेश्वर आनंदकिशोर, महंत शांति गिरी जी महाराज, महंत राम नारायण शास्त्री और अन्य साधु मौजूद रहे। षट्दर्शन साधु समाज के सदस्यों ने मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी और अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के लिए प्रार्थना की।

वहीं श्रद्धांजलि समारोह के बाद, सदस्यों ने कुछ चिंताओं पर प्रकाश डाला। उनकी मांग है कि यूटी सरकार को घटना के दौरान घायल हुए साधुओं की पूरी सूची का मसौदा तैयार करना चाहिए क्योंकि अब तक उनके बारे में कुछ भी नहीं पता है कि कितने घायल हुए हैं। इसलिए सूची जल्द से जल्द उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से अपील की कि जो साधु जम्मू की पुरानी मंडी से हैं, उनकी एक सूची बनाएं और उस सूची को उपलब्ध करवाया जाए ताकि हम उन तक पहुंच सकें और उनकी स्थिति के बारे में भी जान सकें। अंत में महंत राजेश बिट्टू ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया, और प्रत्येक यात्री की फलदायी यात्रा के लिए प्रार्थना की जो एक अच्छे नोट पर समाप्त होगी।

More From जम्मू

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.