Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
अन्य

सांबा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को दबोचा

सांबा। जिला पुलिस सांबा ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अपने जारी अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 85 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार गांव स्वांखा, रामगढ़ में जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी खेम सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी स्वांखा को काबू करते हुए इससे 180 एमएल की कुल 85 बोतलें बरामद की हैं।

पुलिस ने पुलिस थाना रामगढ़ में प्राथमिकी संख्या 59/2022 यू/एस 48(ए) आबकारी अधिनियम दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री और नशे के विरुद्ध पुलिस के जारी अभियान में वे सहयोग करें।

More From अन्य

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.