कठुआ, संवाददाता : जिला कठुआ के आकांक्षी (Aspirational) एवं दूरदराज क्षेत्र के क्षेत्र में युवाओं एवं ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम फुलेल सिंह, विधायक विजय शर्मा, बीडीओ धीरज बहादुर, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम)प्रियंका हंसा, सरपंचगण, वीएलओ, पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम युवाओं को “हिमायत योजना” एवं “100 दिन नशा मुक्त अभियान” के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय शर्मा ने विद्यालय की चारदीवारी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शिक्षा एवं विकास कार्यों को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि दूरदराज एवं आकांक्षी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास बच्चों एवं युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान डीपीएम प्रियंका हंसा ने युवाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ दूरदराज एवं आकांक्षी क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों को हिमायत योजना के अंतर्गत मिलने वाले कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी तथा युवाओं से बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर डीपीएम प्रियंका हंसा ने माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी द्वारा चलाए जा रहे “100 दिन नशा मुक्त अभियान” के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।


