स्वतंत्रता दिवस से पहले चौकसी कड़ी, जीआरपी ने कठुआ में किया आतंकी हमले का मॉक ड्रिल

कठुआ। स्वतंत्रता दिवस से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षाबलों ने चौकसी बढ़ा दी है। शुक्रवार को लखनपुर के पाटी नाला स्थित स्टेटिक गार्ड पर जीआरपी की ओर से आतंकी हमले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस और विभिन्न सुरक्षाबलों ने पेशेवर तरीके से ऑपरेशन को अंजाम देते हुए हमलावरों को ढेर करने का अभ्यास किया।
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षाबल किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लगातार अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत कर रहे हैं।


