ईमानदारी और समर्पण के प्रतीक सरदारी सिंह को सक्षम जम्मू-कश्मीर प्रांत का सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कठुआ। सक्षम जम्मू-कश्मीर प्रांत की समीक्षा बैठक में कठुआ जिला अध्यक्ष सरदारी सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरदारी सिंह को सक्षम जम्मू-कश्मीर प्रांत का सह कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेवारी सौंपी गई। उक्त सम्मान उन्हें संघ प्रचारक एवं संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र, स्वामी विश्वनाथन तथा राष्ट्रीय सह सचिव अभय प्रगाल गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।
सरदारी सिंह की कुशल नेतृत्व क्षमता और अथक प्रयासों से प्रभावित होकर उन्हें न सिर्फ कठुआ के जिला अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया, बल्कि अब उन्हें सक्षम जम्मू-कश्मीर प्रांत का सह कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। सरदारी सिंह ने अपने सम्मान और नई जिम्मेदारी के लिए स्वामी विश्वनाथन एवं अभय प्रगाल गुप्ता के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। गौरतलब हो कि सरदारी सिंह सक्षम संगठन में एक मेहनती, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने न केवल कठुआ जिले में संगठन को मजबूती दी, बल्कि प्रांत स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस महत्वपूर्ण मौके पर सक्षम के प्रांत अध्यक्ष एडवोकेट पवन देव, उपाध्यक्ष ओ डी अत्री, सचिव सुनील सिंह सहित अन्य प्रांत स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


