Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
अन्य

किश्तवाड़ के उपायुक्त ने श्री मचैल माता यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा की

किश्तवाड़। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह के साथ मचैल स्थित पूज्य श्री चंडी माता दरबार का दौरा किया और आगामी श्री मचैल माता यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। जो 25 जुलाई 2025 को शुरू होने वाली है।

इस दौरान उपायुक्त ने पवित्र मंदिर में मत्था टेका और स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली और सड़क संपर्क सहित प्रमुख बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए चैबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने मचैल में स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनकी वास्तविक माँगों और चिंताओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए स्वच्छता बनाए रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

More From अन्य

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.