उधमपुर के रेहम्बल में पुलिस ने 02 कुख्यात ड्रग तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया

उधमपुर। एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन रेहम्बल की पुलिस टीम ने काली माता मंदिर रेहम्बल के पास दुद्दर पुल पर नियमित वाहन चेकिंग ड्यूटी करते समय एक बाइक जिसका पंजीकरण नंबर जेके एल4डी-2431 था को चेकिंग के लिए रोका जो टिकरी से उधमपुर की ओर आ रही थी।
दोनों व्यक्तियों की गहन तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 3.6 ग्राम (पॉली पाउच के साथ) हेरोइन (चिट्टा) जैसा प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया।
दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गोरव शर्मा पुत्र शाम लाल निवासी गढ़ी उधमपुर व विवेक शर्मा पुत्र गणेश शर्मा निवासी मांड उधमपुर के रूप में हुई है। इस पर पीएस रेहम्बल में एफआईआर संख्या 94/2025 यू/एस 8/21/22/ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


