Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
Uncategorized

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाली छह लघु औद्योगिक इकाइयां सीज

कठुआ। कठुआ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाली छह लघु औद्योगिक इकाइयों को जिला प्रशासन ने सीज किया है। इन सभी 6 इकाइयों के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं थी।

डीसी कठुआ के दिशा निर्देश अनुसार नायब तहसीलदार कठुआ मनीष वर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने कठुआ शहर के विभिन्न जगहों पर संचालित छह लघु औद्योगिक इकाइयों को सीज किया है। इन सभी 6 इकाइयों जिनमें श्याम मोटर गैरेज, शिवा टाइल्स, बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, गोल्डन स्टील एंड अल्युमिनियम, आरके एंटरप्राइजेज और साईं बाबा स्केनर शामिल थी, के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं थी जिसके चलते इन सभी इकाइयों को सीज कर दिया गया।

नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया की इन सभी इकाइयों के पास पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की अनुमति नहीं थी जिसके लिए इन्हें सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि सीज की गई सभी इकाइयों को पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अनुसार अनुमति लेने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद इन इकाइयों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर उद्योगों ने पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया, तो उन्हें भारी जुर्माना और यहां तक कि बंद भी किया जा सकता है।

More From Uncategorized

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.