Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
कठुआ

15000 की रिश्वत लेने वाला हेड कांस्टेबल फरार, झाड़ियों में फेंकी राशी एसीबी ने की बरामद

कठुआ। जम्मू-कश्मीर एसीबी ने कठुआ पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल रोशन दीन को ₹15,000 की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जो आईओ के तौर पर पुलिस स्टेशन कठुआ में दर्ज एक मामले में एक व्यक्ति को सूची से उसका नाम हटाने के लिए अवैध रिश्वत की मांग कर रहा था।

हालांकि रिश्वत की राशी लेने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल फरार हो गया और राशी को झााड़ियों में फेंक दिया जिसे एसीबी ने बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कठुआ पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल रोशन दीन जोकि पुलिस स्टेशन कठुआ में दर्ज एफआईआर नंबर 193/2025 की जांच कर रहा है, ने शिकायतकर्ता से उक्त मामले में आरोपी व्यक्तियों की सूची से उसका नाम हटाने के लिए अवैध रिश्वत की मांग की, जबकि उसने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए घटना की तारीख पर फैक्टर में सीसीटीवी फुटेज की उपस्थिति भी उपलब्ध कराई थी। आरोपी ने पुलिस स्टेशन कठुआ में दर्ज एफआईआर से उसका नाम हटाने के लिए शिकायतकर्ता से 25,000 की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15,000 की रिश्वत राशि लेने पर सहमति जताई। शिकायत प्राप्त होने पर एक विवेकपूर्ण सत्यापन किया गया, जिसमें संबंधित लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और तदनुसार, पुलिस स्टेशन एसीबी जम्मू में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 12/2025 मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान राजपत्रित रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने सफलतापूर्वक ट्रैप लगाया और आरोपी लोक सेवक ने शिकायतकर्ता से 15000 रुपये की रिश्वत लेने के बाद मौके पर एसीबी की मौजूदगी को भांपकर मौके से भाग गया और रिश्वत की राशि को पल्ली के पास एनएचडब्ल्यू पर झाड़ियों में फेंक दिया। स्वतंत्र गवाहों द्वारा झाड़ियों से रिश्वत की राशि बरामद की गई और तत्काल मामले में जब्त कर ली गई। मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के आवासीय घर की तलाशी भी ली गई। हालांकि, आरोपी व्यक्ति अभी भी फरार है और मामले की जांच जारी है।

More From कठुआ

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.