Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
अन्य

दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

सांबा। जम्मू संभाग के सांबा जिले के नड गांव में ग्रामीणों द्वारा दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना दिए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है लेकिन अभी तक संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला है जिनके बारे में कहा गया कि वे वर्दी पहने हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने रात के समय नड गांव में एक स्कूल के पास संदिग्ध आतंकियों को देखा और पुलिस को सूचित किया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को तुरंत पुलिस और सेना के संयुक्त दलों द्वारा घेर लिया गया और आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।

More From अन्य

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.