Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
जम्मू

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सामने उठाया जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा

जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने राज्य के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जूनियर पद से उनके वर्तमान पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि उन्हें खुद एक राज्य के मुख्यमंत्री से यूटी के पद पर पदावनत किया गया है।

उमर अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर मंच साझा कर रहे थे। अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर में सभी रेलवे परियोजनाओं में प्रधानमंत्री के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूं। सबसे पहले जब अनंतनाग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया था और दूसरा जब बनिहाल रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया था, तब भी इन समारोह में शामिल था।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाते हुए अब्दुल्ला ने मजाक में कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जूनियर पद से उनके वर्तमान पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि उन्हें खुद एक राज्य के मुख्यमंत्री से यूटी के पद पर पदावनत किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब कटरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन हुआ था, तब भी यही चार लोग यहां मौजूद थे। तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद पर पदोन्नत किया गया और मुझे राज्य के मुख्यमंत्री से हटाकर केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

More From जम्मू

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.