Monday, November 16, 2026 Mon, Nov 16, 2026
कठुआ

बसोहली के मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण, उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला

कठुआ। ईद-उल-अजहा त्यौहार को लेकर एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा के दिशा निर्देश पर बसोहली के मुख्य बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया।

एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा के दिशा निर्देश पर तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा की देखरेख में गठित की गई मार्केट जांच कमेटी ने गुरूवार को बसोहली के बस अड्डा, मेन बाजार आदि में दुकानों का औचक निरीक्षण कर उल्लंघन करने वालों दुकानदारों से जुर्माना वसूला। मार्केट जांच कमेटी के सदस्य नायव तहसीलदार भजन लाल ने मुनिसिपल कमेटी के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार, टीएसओ कार्यालय के कर्मचारी अविनाश पाठक, सब इंस्पेक्टर कुसुम के नेतृत्व में पुलिस पार्टी तथा मुन्सिपल कमेटी के अन्य कर्मचारियों के साथ बस अड्डा मेंन बाजार आदि पर दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तीन दुकानदारों द्वारा तय मानकों का उल्लंघन करने पर उनसे 1500 रुपए जुर्माना वसूला। नायव तहसीलदार ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह दुकानों पर रेट लिस्ट लगाएं, दुकान पर तथा दुकान के इर्द-गिर्द साफ सफाई का ध्यान रखें, अच्छी गुणवत्ता के फल सब्जियां तथा अन्य खाद्य पदार्थ उचित दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराएं के अतिरिक्त दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें तथा पॉलिथीन का प्रयोग भी न करें। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार तय मानकों का उलंगन करता पाया गया उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From कठुआ

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.