Sunday, November 15, 2026 Sun, Nov 15, 2026
स्वास्थ

वर्कआउट से पहले कॉफी पीना सेहत के लिए बहुत लाभदायक है

कॉफी के सेवन से हमें ना केवल काम में बहुत अधिक एनर्जी मिलती है बल्कि इसे मेटाबॉलिज्म बढा़ने एक स्त्रोत भी माना जाता है।

आपने कई बार जिम में लोगों को वर्कआउट शुरू करने से पहले भी कॉफी पीते हुए देखा होगा।

एक एथलीट और ओलंपिक चैंपियन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में यह बताया है कि वे हमेशा अपने वर्कआउट से 20 मिनट पहले कॉफी अवश्य पीते थे। क्योंकि कॉफी उन्हें अत्यधिक ऊर्जा प्रदान करती थी और थकावट से बचाती थी।

कॉफी के अंदर शामिल कैफीन ऊर्जा बढ़ाने का एक बहुत बेहतरीन स्त्रोत है, इससे आपके शरीर में एनर्जी पूरी तरह बनी रहती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स पोषण एंड एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बताया गया है कि जो एथलीट्स वर्कआउट से पहले कैफीन का सेवन करते हैं, वे प्रतिदिन 15 फीसदी कैलोरी बर्न करते हैं।

आपको बता दे की कॉफी आसानी से आपके नियमित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकती है, आप इसे कम फैट वाले दूध, अखरोट दूध और यहां तक कि सोया दूध के साथ भी ले सकते हैं,पर ध्यान रखेंकि आपकी कॉफी एक कप से अधिक नहीं होनी चाहिए। आपको प्रतिदिन 400 मिलीग्राम से अधिक कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

More From स्वास्थ

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.