Tuesday, November 17, 2026 Tue, Nov 17, 2026
जम्मू

जम्मू के विभिन्न यात्री शिविर में श्रद्धालुओं की संख्या साढ़े पांच हजार के करीब पहुंची

जम्मू। खराब मौसम और अमरनाथ गुफा में आई प्राकृति आपदा के चलते रविवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना नहीं हो पाई। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू के विभिन्न हिस्सों में 30 यात्री शिविर बनाए हुए हैं।

मौजूदा समय में इन यात्री शिविरों में रविवार शाम तक साढ़े पांच हजार के करीब यात्री पहुंचे हुए है, जिनमें यात्रा के मुख्य आधार शिविर भगवती नगर में 2800 के करीब यात्री मौजूद है। जो बीते शनिवार को वहां पहुंचे गए थे।

जिला आयुक्त जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर प्रशासन ने यात्रियों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया हुआ है। जैसे ही यात्री रेलवे स्टेशन से बाहर आते हैं तो उन्हें ठहरने व यात्रा संबंधी अन्य अहम जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्य आधार शिविर भगवती नगर रविवार को जत्था रवाना ना होने से खाली नहीं हुआ है, जिसके चलते वहां रविवार को जम्मू आने वाले अमरनाथ यात्रियों को रखने की क्षमता नहीं है।

प्रशासन ने जम्मू में यात्रियों को ठहरने के लिए 30 स्थानों पर बंदोबस्त किया गया है। एक अनुमान के अनुसार जम्मू के विभिन्न यात्री शिविरों में साढ़े पांच हजार यात्री पहुंच चुके हैं। हालांकि कई यात्री अपने रहने की व्यवस्था स्वयं कर लेते हैं। जो होटलों या अपने पहचान के लोगों के पास भी आ कर ठहरते हैं। प्रशासन द्वारा बनाए गए यात्री शिविरों में लोगों के ठहरने, खाने पीने और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। सोमवार को सरकार से अमरनाथ यात्रियों को रवाना करने की हरी झंडी मिलती है तो उन सब को मुख्य आधार शिविर भगवती नगर में लाया जाएगा और यहीं से पहलगाम और बालटाल रूट के लिए रवाना किए जाएगा।

यात्रियों को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत किया जा रहा

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और यात्री शिविरों में प्रशासन द्वारा बनाए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर लगाए गए है। इसके अलावा स्वयं सेवी संगठन भी यात्रा रुकने से जम्मू में ठहरे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर लगा रही है। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर एक ऐसे ही लंगर का आज उद्घाटन किया है।

More From जम्मू

View category

Leave a comment

Your email address will not be published.